छत्तीसगढ़ में कोरोना केस में आई तेजी, मिले 161 नए मरीज, जानिए अपने जिले का हाल रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आज प्रदेश में 161 कोरोना के नए मरीज की पहचान की गई। वहीं नए मरीज की तुलना में 104 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। तीन मरीज को आज अस्पताल से छुट्टी मिली है। प्रदेश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1040 हो गई है। प्रदेश में आज पाजिटिविटी रेट 1.39 रही। 18 जिलों में आज 161 मरीज मिले हैं। हालांकि 7 जिले उनमें से ऐसे हैं, जहां 1 से 10 तक के बीच मरीज मिले हैं, जबकि 3 जिलों में आज कोई सक्रिय कोरोना मरीज नहीं है। सबसे ज्यादा केस दुर्ग में मिले हैं। दुर्ग में आज 37 मरीज मिले हैं, वहीं रायपुर में 29, बलौदाबाजार में 11, बिलासपुर में 18, सरगुजा में 10, सूरजपुर में 12 मरीज मिले हैं।