हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में, दो युवक को कुचला, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर जशपुर। जिले में एक बार फिर हाथियों ने आतंक मचा दिया है। वन मंडल में बीती रात 4 हाथियों के दल ने एक 25 वर्षीय युवक को कुचल कर मार डाला। वहीं एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं तीसरे ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, गांवों में कटहल के पेड़ फलों से लदे हुऐ हैं। पके हुए कटहल की खुशबू हाथियों को खूब आकर्षित कर रही है। बीती रात भी चार हाथियों का दल जंगल से निकल कर रिहायशी इलाकों में कटहल खाने पहुंच गया। खारीझरिया गांव में रात करीब साढ़े 10 बजे पहुंचे हाथियों के दल ने जमकर तोड़फोड़ की। 2 घरों को तोड़ते हुए अब्राह्न तिग्गा के घर जा पहुंचे थे। हाथियों की चिंघाड़ के बाद पीड़ित परिवार के तीनों बेटे घर से बाहर निकले। इसी दौरान हाथियों ने दो को कुचल दिया। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागा। घटना की जानकारी होने के बाद वन अधिकारी नवीन निराला पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को तत्कालीन आर्थिक सहायता प्रदान किया। छत्तीसगढ़ में कोरोना केस में आई तेजी, मिले 161 नए मरीज, जानिए अपने जिले का हाल PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war