शिक्षकों की ड्यूटी स्कूल पर नहीं चेक पोस्ट पर, बवाल के बाद हटाया, देखिये संशोधित आदेश

शिक्षकों की ड्यूटी स्कूल पर नहीं चेक पोस्ट पर, बवाल के बाद हटाया, देखिये संशोधित आदेश बीजापुर। भैरमगढ़ चोक पोस्ट में शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई थी। जिस पर बवाल मच गया था। शिक्षक संघों ने इस फर सवाल उठाया था। अब संशोधित आदेश जारी किया गया है। अब उनके स्थान पर पटवारी और पंचायत सचिव की ड्यूटी लगाई गई है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ एसडीएम ने शिक्षकों की ड्यूटी कोरोना टेस्टिंग टीम की मदद के लिए बांगापाल नाके में लगाई थी। इसी दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला द्वारा राज्य स्तरीय वेबिनार में शिक्षकों के लिए निकम्मा शब्द का इस्तेमाल करने के बाद बवाल मच गया। सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने यह सवाल किया था कि जब शिक्षकों की ड्यूटी गैर शिक्षकीय कार्यों के लिए लगाई जाएगी, फिर शिक्षा के स्तर में गुणवत्ता किस तरह आएगी। इसके बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ा और पिछले आदेश को रद्द कर नया आदेश निकाला गया है, जिसमें पटवारी और पंचायत सचिव की ड्यूटी मेडिकल टीम की मदद के लिए लगाई गई है। निकम्मा शिक्षक: शिक्षा सचिव के बयान से शिक्षकों में नाराजगी, कहा- निकम्मे शिक्षक करते हैं 80 काम, जानिए वो काम छत्तीसगढ़ में कोरोना केस में आई तेजी, मिले 161 नए मरीज, जानिए अपने जिले का हाल PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war