फांसी के फंदे पर मिली पत्रकार की लाश, पुलिस जताई ये आशंका

फांसी के फंदे पर मिली पत्रकार की लाश, पुलिस जताई ये आशंका राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में एक पत्रकार की लाश मिली है। शहर के लॉज में पत्रकार  लाश बरामद की गई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि पत्रकार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनकी लाश डोंगरगढ़ के राधिका लॉज में फंदे पर लटकती मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार संतोष छाबड़िया तिल्दा के रहने वाला था। वह निजी चैनल में काम करता था। बताया जा रहा है कि संतोष छाबड़िया लॉज में रुके थे, जो दोपहर में खाना खाकर रूम में गए। लेकिन वह लंबे समय तक रूम से बाहर नहीं आया।  इसके बाद लॉज के मालिक ने रूम का दरवाजा खटखटाया, पर काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब रूम का दरवाजा तोड़ा वो शख्स की लाश फंदे में झूलती मिली, जिस पर पुलिस ने युवक के परिजनों को जानकारी देकर मर्ग कायम किया। जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई को दोपहर बाद एक निजी प्रेस में 60 हजार जमा करने नगद लेकर अपने दोस्तों के साथ निकला था। शाम तक बात हुई, फिर रात 9 बजे से मोबाइल बंद हो गया। इस बीच जिनके साथ रायपुर के लिए निकला था, उनमें एक युवक से इसकी बात हुई।  लॉज के कमरे में 2 जुलाई का इतवारी से तिल्दा तक का रिजर्वेशन टिकट मिला है। रायपुर से एक स्पा संचालक की एक्टिवा 1 जुलाई से ही लेकर निकला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।