जंगल में अवैध रूप से हल चलाते 19 ग्रामीणों को वन विभाग ने पकड़ा, मौके पर हल, बैल और बाइक जब्त

गंडईपंडरिया। ब्लॉक मुख्यालय छुईखदान अंतर्गत ग्राम बेलगांव में विगत दिवस अवैध रूप से जंगल में हल चलाते हुए 19 ग्रामीणों को हल और मवेशी के साथ पकड़ा गया। जिनके उपर वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927 (33) के तहत कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि ग्राम बेलगांव के 19 ग्रामीणों द्वारा सहायक वन परिक्षेत्र ठाकुरटोला में इस अवैध कार्य को बिना किसी प्रसाशनिक दबाव के जोरों से कर रहे थे। ग्रामीणों ने लगभग 12 से 13 एकड़ जंगल पर सामूहिक रूप से हल जोताई का कार्य करने पर लगे हुए थे, जिसे वन क्षेत्र में गस्ती पर निकले ठाकुरटोला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छापेमार कार्यवाही करते हुए मौके पर से 11 नग हल, 5 जोड़ी बैल, 5 जोड़ी भैसा सहित 6 नग सायकल और दो नग मोटर सायकिल को जब्त किया गया। इस संबंध में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी ठाकुरटोला के विष्णु प्रसाद कोसरिया ने बताया कि उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही किया जाएगा एवं भारतीय वन अधिनियम की धारा 1927 (33) के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। बता दें कि इन दिनों वन भूमि पर वन अधिकार पट्टा पाने के लालच में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा वन भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिसके चलते हरे भरे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर जंगलों को साफ करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इस तरह से वनों की कटाई होगी तो एक दिन वन मैदान में तब्दील जो जाएगा। यह भी पढ़े डी पुरंदेश्वरी के विवादित टिप्पणी, कहा- भाजपा के कार्यकर्ता पीछे मुड़कर थूकेंगे तो बह जाएगा कांग्रेस का मंत्रिमंडल, सीएम भूपेश का पलटवार, बोले- आसमान पर थूकोगे तो… यह भी पढ़े- ‘थूकने’ वाले बयान पर बवाल : डी पुरंदेश्वरी के बचाव में BJP, अजय चंद्राकर ने दी सफाई, कहा- पुरंदेश्वरी दक्षिण भारतीय, फूंक का उच्चारण हुआ गलत…  यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्तीपढ़िए डिटेल में यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहींपीएम मोदी ने मांगी लिस्टछत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी! यह वीडियो देखें-