प्रिंसिपल और एक टीचर मिले कोरोना पॉजिटिव, स्कूल दो दिनों के लिए बंद, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव की रिपोर्ट आई निगेटिव भिलाई। प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार, भिलाई के नंदिनी इलाके के डीएवी इस्पात विद्यालय के प्रिंसिपल और एक टीचर कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्कूल को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के अन्य स्टाफ पर भी सर्दी खांसी बुखार के लक्षण दिखने लगे थे, इसके कारण स्कूली छात्रों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया था। पूरे स्कूल परिसर को सैनेटाइज कर दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। लोगों की लापरवाही के कारण फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है, बहरहाल प्रशासन ने फिर से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी पाबंदियों के लिए गाइडलाइन भी जारी नहीं किया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर कोरोना संक्रमण को मात दी है, उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 91 नए लोगों में कोरोना संक्रमण का पता चला है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार 21 हो गई है। सबसे अधिक 26 मामले रायपुर में मिले हैं। बिलासपुर में 12 और दुर्ग में 9 मरीज मिले हैं। शनिवार को यह संख्या 1040 थी। रायपुर में शनिवार को 266 सक्रिय मरीज थे। रविवार को इसमें 16 की कमी हुई। अब यहां 250 कोरोना मरीज हैं। यह प्रदेश में सबसे अधिक है। दुर्ग में 177, बिलासपुर में 96 और बलौदाबाजार में 83 सक्रिय मरीज हैं। निकम्मा शिक्षक: शिक्षा सचिव के बयान से शिक्षकों में नाराजगी, कहा- निकम्मे शिक्षक करते हैं 80 काम, जानिए वो काम छत्तीसगढ़ में कोरोना केस में आई तेजी, मिले 161 नए मरीज, जानिए अपने जिले का हाल PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war