10 राज्यों में मिला कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, विदशी वैज्ञानिक ने चेताया नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस अब भी डरा रहा है। करीब ढाई साल बाद भी यह वायरस पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। इजरायल के वैज्ञानिक डॉक्टर शाय फ्लीशोन (Shay Fleishon) ने दावा किया है कि भारत के 10 राज्यों में कोरोनावायरस का सब-वैरिएंट BA.2.75 मिला है। डॉक्टर Shay Fleishon इजरायल के शीबा मेडिकल सेंटर में मौजूद सेंटर वायरोलॉजी लैब में कार्यरत हैं। उन्होंने लिखा है कि BA.2.75 के 2 जुलाई तक 85 सीक्वेंस अपलोड किये गए हैं। इनमें से ज्यादा भारत (10 राज्य) से हैं। बाकी सात अन्य देशों से हैं। फिलहाल ट्रांसमिशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। hay Fleishon ने इन कोविड केसों के बारे में विस्तार से बताया भी है। डॉक्टर शाय के मुताबिक, 2 जुलाई तक भारत में कोविड के नए सबटाइप के 69 केस मिले थे। इसमें 27 महाराष्ट्र, 13 पश्चिम बंगाल, एक-एक दिल्ली और जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश, छह हरियाणा, तीन हिमाचल प्रदेश, 10 कर्नाटक, पांच मध्य प्रदेश, दो तेलंगाना में मिले। शाय फ्लीशोन ने आगे ट्वीट करते हुए यह भी लिखा कि BA.2.75 क्या आने वाले वक्त में दुनियाभर में फैल जाएगा, यह इतनी जल्दी सामने नहीं आ सकता। लेकिन BA.2.75 चिंता पैदा करने वाला जरूर है।