सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया नई दिल्ली। भारत को इस साल की मिस इंडिया मिल गई है। कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने 31 फाइनेलिस्ट को मात देकर इस खिताब को हासिल किया है। बता दें, ये इवेंट मुंबई के जियो वर्ल्ड कंवेशन सेंटर में आयोजित किया गया था। सिनी ने जहां विजेता बनी, वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनरअप रहीं। साथ ही उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनरअप बनी। इस इवेंट में सिनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इवेंट में सिनी ने सिल्वर कलर का खास हाई स्लिट गाउन पहना था। जिस पर से लोगों को अपनी नजर हटाना काफी मुश्किल हो गया था। बता दें कि सिनी कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ है। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर डिग्री हासिल की है। हालांकि, वर्तमान में सिनी शेट्टी कोई प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। इसके अलावा वह 4 साल की उम्र से डांस कर रही हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र में अपना अरंगेत्रम और भरतनाट्यम पूरा कर लिया था। सिनी के इस सफर में उनके परिवार में पूरा साथ दिया। मिस इंडिया के इस प्रतियोगिता में सिनी ने डांस परफॉर्मेंस भी दिया। जिसकी हर कोई तारिफ कर रहा है। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद अब सिनी मिस वर्ल्ड के मंच पर भी भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। यही एक वजह भी है कि सिनी के बारे में हर कोई छोटी से छोटी बात जानने को काफी बेताब है। यूं तो सिनी के बारे में ऐसी बहुत सी चीजें थीं, जो गूगल पर काफी सर्च की गई लेकिन उनमें से चार सवाल ऐसे थे, जिन्होंने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।