Zee News DNA के पत्रकार को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस से हुई झूमाझटकी, जानें पूरा मामला लखनऊ। छत्तीसगढ़ की पुलिस जी न्यूज (Zee News DNA) के पत्रकार रोहित रंजन को गिरफ्तार करने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंची है। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। गाजियाबाद पुलिस ने वारंट होने के बावजूद रोहित को गिरफ्तार करने से रोक लिया। दरअसल पिछले दिनों रोहित (Zee News DNA ) ने अपने कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाया था। इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में नियो स्कॉर्टिस सोसाइटी आई है। छत्तीसगढ़ पुलिस के पास वारंट होने के बावजूद गाजियाबाद पुलिस गिरफ्तार करने से रोका। इस बाबत दोनों राज्यों के पुलिस आमने-सामने आ गई। अंतत: नोएडा पुलिस ने रोहित रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित ने अपने ट्वीट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ को टैग भी किया है। हालांकि सरकार या पुलिस ने इस ट्वीट पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। रोहित रंजन के ट्वीट पर दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा– 'प्लीज हेल्प शलभमणि त्रिपाठी जी'. शलभमणि त्रिपाठी ने बग्गा के इस ट्वीट के जवाब में लिखा है- 'जी'। एंकर रोहित रंजन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने लिखा- 'सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। फिर भी, अब उन्हें सूचित कर दिया गया है। पुलिस टीम ने कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। आपको सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपना बचाव अदालत में रखना चाहिए।' कांग्रेस का आरोप है कि पिछले दिनों एंकर रोहित रंजन ने अपने स्पेशल टीवी शो में राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर दिखाया था। इससे उनकी छवि धूमिल हुई। इस मामले में छत्तीसगढ़ में एक FIR दर्ज हुई है। वहीं दो दिन पहले नोएडा में टीवी चैनल के बाहर प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने में 19 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी। रोहित रंजन पर कई राज्यों में इस बयान को लेकर मुकदमे दर्ज हुए हैं। विरोध के बाद चैनल ने अपने कार्यक्रम में खेद जताया। साथ ही इसे मानवीय भूल बताते हुए दो कर्मचारी को निकालने की बात कही थी।