सूरजपुर। जिले में एक तेज रफ्तार बस नदी में गिर गई। बस SECL भटगांव का है। जिसमें कई कर्मचारी सवार थे। SECL भटगांव की बस 50 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही थी, तभी बस सुखदेवपुर के नाले में जा गिरी। इसमें बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए हैं। कई लोगों का इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, महान-टू-खदान और जगन्नाथपुर कोल माइंस के लिए लगभग 50 SECL के कर्मचारी BUS से ड्यूटी जा रहे थे। इसी बीच खड़गवा चौकी अंतर्गत सुखदेवपुर के पास नाले में बस पुल से जा टकराई और बस नाले में जा गिरी। बस में सवार कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर भटगांव SECL के अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं लगभग सभी गंभीर घायलों को अंबिकापुर जीवन ज्योति अस्पताल रेफर किया गया है। ऐसे में क्षेत्र के श्रमिक नेता बेहद आक्रोशित हैं और बस प्रबंधन पर ही लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं.।वहीं मौके पर पहुंची भटगांव पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। यह भी पढ़े– डी पुरंदेश्वरी के विवादित टिप्पणी, कहा- भाजपा के कार्यकर्ता पीछे मुड़कर थूकेंगे तो बह जाएगा कांग्रेस का मंत्रिमंडल, सीएम भूपेश का पलटवार, बोले- आसमान पर थूकोगे तो… यह भी पढ़े- ‘थूकने’ वाले बयान पर बवाल : डी पुरंदेश्वरी के बचाव में BJP, अजय चंद्राकर ने दी सफाई, कहा- पुरंदेश्वरी दक्षिण भारतीय, फूंक का उच्चारण हुआ गलत… यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में… यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी!… यह वीडियो देखें-