दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को बुरी तरह कुचला, मौके पर गई जान दुर्ग। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 सगे भाईयों की मौत हो गई। ये घटना दुर्ग शहर की है। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो भाईयों को बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान बीरबल साहू और मन्नूलाल साहू के रूप में हुई है। दोनों स्कूटी से तहसील कार्यालय से कलेक्टरेट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने पटेल चौक के पास दोनों स्कूटी सवार को चपेट में ले लिया। यह भी पढ़े- Zee News DNA के पत्रकार को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस से हुई झूमाझटकी, जानें पूरा मामला टक्कर के बाद दोनों स्कूटी सवार भाई दूर जार गिरे, दोनों के सिर में गंभीर चोट आयी, जिसके बाद दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। देर शाम दोनों को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। इस दौरान ट्रक सीजी 07 सीए 9930 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।