आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली की चपेट में आया मामा-भांजा, दोनों की दर्दनाक मौत कोरबा। प्रदेश में आकाशीय बिजली (गाज) गिरने की लगातार घटनाएं हो रही है। इन घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। अभी कोरबा जिले में गाज गिरने की घटना सामने आई है। इसमें मामा-भांजा की दर्दनाक मौत हो गई। बारिश से बचने दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे। तभी आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मलदा निवासी दिलीप रोहिदास (21 वर्ष) अपने भांजे विक्की (14 वर्ष) के साथ सोमवार दोपहर किसी काम से ग्राम बड़ेगांक गया था। शाम को वापसी के समय तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में मामा-भांजा भी आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर कटघोरा की पुलिस टीम भी पहुंची। इससे पहले सोमवार को बीजापुर जिले मुरदोंडा गांव में 2 और 6 दिन पहले जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र के बाजार में गाज गिरने से 4 लोगों की मौत हुई थी। एक दिन पहले बीजापुर में 2 लोग और जशपुर जिले में 6 दिन पहले 4 लोगों की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई थी। एक सप्ताह में 8 लोगों की मौत गाज गिरने हो चुकी है। मौसम विभाग ने सोमवार को अगले 48 घंटे के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।