आम जनता पर महंगाई की मार, घरेलू सिलेंडर के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी, जानिए कितना बढ़ा सत अंजोर, नई दिल्ली। आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। आटे में 5 फीसदी जीएसटी लगने के बाद एक बार फिर 14.2 kg वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इनकी कीमत में 50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है। दिल्ली में अब घरेलू LPG सिलेंडर 1053 रुपये में मिलेगा। 14.2 kg वाले सिलेंडर के साथ-साथ 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ गये हैं। इसके दाम में 18 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि इससे पहले मई में घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाये गए थे। तब प्रति सिलेंडर की कीमत 999 रुपये हो गई थी। जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का रेट (सभी कीमतें रुपये में) रायपुर: 1124 दिल्ली: 1053 मुंबई: 1053 कोलकाता: 1079 चेन्नई: 1069 लखनऊ: 1091 जयपुर: 1057 पटना: 1143 इंदौर: 1081 अहमदाबाद: 1060 पुणे: 1056 गोरखपुर: 1062 भोपाल: 1059 आगरा: 1066 दूसरी तरफ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाये गये हैं। इसकी कीमत में 8.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम की गई है। हालांकि, यह राहत बहुत ज्यादा नहीं है। कुछ दिन पहले ही कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 198 रुपये कम किये गए थे जो कि बड़ी राहत थी। उस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2021 रुपये हो गये थे। लेकिन अब 8.50 रुपये और घटने से कीमत 2012 रुपये के करीब आ जाएगी। आत्मानंद स्कूल vs सरकारी स्कूल: स्कूल की छत पर छप्पर नहीं, मरम्मत के लिए जारी 3 करोड़ कहा गया ? निकम्मा शिक्षक: शिक्षा सचिव के बयान से शिक्षकों में नाराजगी, कहा- निकम्मे शिक्षक करते हैं 80 काम, जानिए वो काम PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war