मौसम चेतावनी, इन इलाकों में होगी भारी बारिश, गाज गिरने की आशंका

मौसम चेतावनी, इन इलाकों में होगी भारी बारिश, गाज गिरने की आशंका रायपुर। प्रदेश भर में मानसून की सक्रियता से विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बुधवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस महासमुंद में 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। रायपुर समेत प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई लेकिन दोपहर में आसमान पूरी तरह साफ हो गया, जिससे उमस में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। यह भी पढ़े- आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली की चपेट में आया मामा-भांजा, दोनों की दर्दनाक मौत

अधिकांश स्थानों में हल्की वर्षा की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका जैसलमेर, भीलवाड़ा, मध्य प्रदेश, पेंड्रा, संबलपुर और उसके बाद मध्य बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तथा कुछ जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

मोहला में 11सेमी, मानपुर में आठ सेमी, पखांजूर में सात सेमी, अंबागढ़ चौकी में 6 सेमी, छुईखदान-दुर्ग-भैरमगढ़ में पांच सेमी, खैरागढ़-बालोद में तीन सेमी वर्षा दर्ज हुई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। आत्मानंद स्कूल vs सरकारी स्कूल: स्कूल की छत पर छप्पर नहीं, मरम्मत के लिए जारी 3 करोड़ कहा गया ? निकम्मा शिक्षक: शिक्षा सचिव के बयान से शिक्षकों में नाराजगी, कहा- निकम्मे शिक्षक करते हैं 80 काम, जानिए वो काम PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war