प्रेमिका की दूसरी जगह हुई शादी, युवक ने लगा ली फांसी, यूनिवर्सिटी में था लैंब अटेंडेंट बिलासपुर। निजी यूनिवर्सिटी में कार्यरत लैब अटेंडेंट युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक यूनिवर्सिटी में पीएचडी की छात्रा से प्रेम करता था। लेकिन छात्रा की शादी कही और हो गई। इससे युवक मानसिक तनाव में आ गया। उसने आत्महत्या करने के पहले सोमवार की रात अपने भाई और चाचा को फोन कर कहा कि अब मुझे नहीं जीना है। इसके बाद उसने अपने दोस्त के घर में फांसी लगा ली। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सिविल लाइन पुलिस ने ने बताया कि मूलत: बिहार निवासी अमित सिंह बिलासपुर में सकरी क्षेत्र के आसमा सिटी कॉलोनी में अपने चाचा रामानुज सिंह के साथ रहता था। वह कोटा में डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी में लैब अटेंडेंट का काम करता था। यह भी पढ़े- आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली की चपेट में आया मामा-भांजा, दोनों की दर्दनाक मौत मानसिक तनाव के चलते युवक बीते तीन-चार दिनों से वे अपने चाचा का घर छोड़ मंगला में रहने वाले दोस्त रोहित झा के घर आ गए थे। सोमवार की रात उसने तिल्दा में रहने वाले अपने छोटे भाई से मोबाइल पर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने भाई से कहा कि वह जीना नहीं चाहता। उन्होंने अपने चाचा रामानुज सिंह से भी बात की। परिजन उसे मोबाइल पर समझाइश देते रहे। इसके बाद में रामानुज सिंह अपने परिचित के साथ मंगला पहुंचे। इस दौरान रोहित बाहर था। रामानुज ने इसकी जानकारी मकान मालिक लोकेंद्र बंजारे को देकर रोहित को बुलवाया। मकान मालिक की मौजूदगी में वे दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो अमित का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि अमित की दोस्ती एक छात्रा से थी। छात्रा की शादी दूसरी जगह में होने के बाद से अमित तनाव में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आत्मानंद स्कूल vs सरकारी स्कूल: स्कूल की छत पर छप्पर नहीं, मरम्मत के लिए जारी 3 करोड़ कहा गया ? निकम्मा शिक्षक: शिक्षा सचिव के बयान से शिक्षकों में नाराजगी, कहा- निकम्मे शिक्षक करते हैं 80 काम, जानिए वो काम PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war