यात्रीगण ध्यान दें, रेलवे ने फिर 18 ट्रेनें की रद्द, यात्रियों को होगी भारी परेशानी

यात्रीगण ध्यान दें, रेलवे ने फिर 18 ट्रेनें की रद्द, यात्रियों को होगी भारी परेशानी रायपुर। रेलवे ने फिर 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस फैसले से यात्रियों को एक बार फिर परेशानी का करना पड़ेगा। वहीं ट्रेन रद्द करने के पीछे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के अमलाई-बुढ़ार सेक्शन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत का कार्य होना बताया है। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि तीसरी रेललाइन विद्युतीकृत का कार्य 7 से 20 जुलाई, 2022 (14 दिन ) तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां:-

1) दिनांक 07 से 20 जुलाई, 2022 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18257 बिलासपुर-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 2) दिनांक 08 से 21 जुलाई, 2022 तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18258 चिरिमिरी - बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 3) दिनांक 09 एवं 16 जुलाई, 2022 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 4) दिनांक 10 एवं 17 जुलाई, 2022 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 5) दिनांक 07 एवं 14 जुलाई, 2022 को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 6) दिनांक 10 एवं 17 जुलाई, 2022 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 7) दिनांक 10 एवं 17 जुलाई, 2022 को बीकानेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 8) दिनांक 13 एवं 20 जुलाई, 2022 को पुरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20472 पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 9) दिनांक 07, 09, 11, 14, 16 एवं 18 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12823 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 10) दिनांक 08, 10, 12, 15, 17 एवं 19 जुलाई, 2022 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12824 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 11) दिनांक 10, 12, 17 एवं 19 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 12) दिनांक 11, 13, 18 एवं 20 जुलाई, 2022 को कानपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 13) दिनांक 08, 13, 15 एवं 20 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 14) दिनांक 10, 15, 17 एवं 22 जुलाई, 2022 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 15) दिनांक 12 एवं 19 जुलाई, 2022 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 16) दिनांक 14 एवं 21 जुलाई, 2022 को जम्मूतवी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 17) दिनांक 07 से 20 जुलाई, 2022 तक बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 18) दिनांक 08 से 21 जुलाई, 2022 तक गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ की यात्रियों से सहयोग की आशा की है।