पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान करेंगे दूसरी शादी, इसके साथ बंधेंगे बंधन में
डेस्क। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी। भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शिरकत करेंगे।
भगवंत मान 48 साल के हैं। वे दूसरी शादी करने जा रहे हैं। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी का आयोजन होगा। इसमें अरविंद केजरीवाल समेत बहुत खास लोग ही शामिल होंगे।
मां और बहन ने चुनी लड़की
बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां चाहती हैं कि वे अपना घर बसाएं। इसलिए उनकी मां और बहन ने खुद मान के लिए लड़की चुनी है। भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ घर मे ही प्राइवट समारोह में शादी करेंगे। इसमें सिर्फ परिवार वाले लोग ही शामिल होंगे।
2015 में हुआ तलाक
कॉमेडियन से राजनेता बने भगवंत मान 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे। तब उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर भी उनके प्रचार में नजर आई थीं। हालांकि, दोनों का 2015 में तलाक हो गया था। भगवंत मान ने 2019 में भी संगरूर से चुनाव जीता। लेकिन 2022 में वे आप की ओर से पंजाब में सीएम उम्मीदवार बने। उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 के पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ली।