प्रेमी-प्रेमिका की लाश फांसी के फंदे पर मिली, ग्रामीणों में चर्चाएं तेज

प्रेमी-प्रेमिका की लाश फांसी के फंदे पर मिली, ग्रामीणों में चर्चाएं तेज कवर्धा। जिले में एक लड़का और लड़की ने एक साथ फांसी लगा ली है। दोनों की लाश एक पेड़ पर लटकती हुई मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कबीरधाम जिले के ग्राम मरका की है। बताया जा रहा है कि लड़का महज 18 साल का था, और लड़की नाबालिग थी। दोनों ही अलग-अलग जाति के थे। अचानक ऐसा क्या हुआ कि पेड़ में एक साथ फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़े- प्रेमिका की दूसरी जगह हुई शादी, युवक ने लगा ली फांसी, यूनिवर्सिटी में था लैंब अटेंडेंट जानकारी के अनुसार, कबीरधाम जिले के ग्राम मरका गांव के 18 वर्षीय युवक मंगल यादव और गांव की ही नाबालिग लड़की के बीच प्रेम संबंध था। लेकिन अचानक दोनों ने दर्दनाक फैसला ले लिया। वहीं सुबह लोगों को पेड़ में दोनों लाश लटकती नजर आई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पिपरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्मानंद स्कूल vs सरकारी स्कूल: स्कूल की छत पर छप्पर नहीं, मरम्मत के लिए जारी 3 करोड़ कहा गया ? निकम्मा शिक्षक: शिक्षा सचिव के बयान से शिक्षकों में नाराजगी, कहा- निकम्मे शिक्षक करते हैं 80 काम, जानिए वो काम PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war