रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें सबकी नजर ट्रांसफर पर बैन हटाने के फैसले को लेकर है। ट्रांसफर पर पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से बैन है और कर्मचारी अधिकारियों के साथ साथ मंत्री व कांग्रेस के नेता भी इंतजार में हैं। संभावना जताई जा रही है कि सरकार कैबिनेट में इस पर फैसला कर सकती है। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कैबिनेट की बैठक में मुख्य रूप से अनुपूरक बजट, संशोधन विधेयक आदि पर चर्चा हो सकती है। खेती किसानी के सीजन में खाद बीज की उपलब्धता पर बात होगी। इसके अलावा इस साल धान खरीदी की लक्ष्य पर भी बात होगी। संभव है कि सरकार इस बार 100 लाख टन का लक्ष्य तय कर सकती है। आत्मानंद स्कूल vs सरकारी स्कूल: स्कूल की छत पर छप्पर नहीं, मरम्मत के लिए जारी 3 करोड़ कहा गया ? निकम्मा शिक्षक: शिक्षा सचिव के बयान से शिक्षकों में नाराजगी, कहा- निकम्मे शिक्षक करते हैं 80 काम, जानिए वो काम PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war