नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। चौथे दिन भारतीय बल्लेबाज अच्छी बैटिंग कर रहे हैं। वहीं इसी बीच एक बुरी खबर आई है। टीम के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्हें फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। उनके साथ तीन स्टाफ मेंबर को भी आइसोलेशन में रखा गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच बी अरुण, फील्डिंग को आर श्रीधर, फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि इन सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ है। ये सभी टीम होटल में रहेंगे। चारों सदस्य टीम इंडिया के साथ तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि नहीं हो जाती। https://twitter.com/BCCI/status/1434451174162317313 बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा गया है कि टीम के बाकी सदस्यों का भी फ्लो टेस्ट किया गया। टीम के सदस्यों के दो फ्लो टेस्ट किए गए, एक बीती रात को और एक सुबह। जिन सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई उन सदस्यों को ओवल टेस्ट के चौथे दिन मैदान पर जाने की मंजूरी दी गई। ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 280 रन बना लिए हैं। भारत के पास इस समय 181 रनों की बढ़त है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 291 रन बनाए थे। भारत की पहली पारी 191 रनों पर सिमट गई थी। मैच का आज चौथा दिन हैं और भारत की तरफ से इस समय क्रीज पर विराट कोहली और रवींद्र जडेजा है। जडेजा 12 और कोहली 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज इस समय 1-1 से बराबरी पर है। यह भी पढ़े– डी पुरंदेश्वरी के विवादित टिप्पणी, कहा- भाजपा के कार्यकर्ता पीछे मुड़कर थूकेंगे तो बह जाएगा कांग्रेस का मंत्रिमंडल, सीएम भूपेश का पलटवार, बोले- आसमान पर थूकोगे तो… यह भी पढ़े- ‘थूकने’ वाले बयान पर बवाल : डी पुरंदेश्वरी के बचाव में BJP, अजय चंद्राकर ने दी सफाई, कहा- पुरंदेश्वरी दक्षिण भारतीय, फूंक का उच्चारण हुआ गलत… यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में… यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी!… यह वीडियो देखें-