भिलाई। दुर्ग जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। कुम्हारी थाने में पदस्थ टीआई ने शव देने के बदले में परिजनों से रिश्वत की मांग की गई। परिजनों ने जैसे-तैसे पैसे जोड़कर टीआई को दिए, लेकिन पूरे वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। वीडियो के वायरल होने के बाद दुर्ग एसपी ने कार्रवाई करते हुए टीआई को लाइन अटैच कर दिया है।
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि 4 जुलाई को कुम्हारी थाने में मर्ग कायम हुआ था। पंजाब निवासी मनदीप सिंह पिता अर्जुन सिंह (24वर्ष) ने कंडरका स्थित वर्धमान एजेंसी में फांसी लगाई थी।
इस मामले की जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर प्रकाश शुक्ला को दिया गया था। यहां पिछले दिनों फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर प्रकाश शुक्ला ने प्राथमिकी दर्ज कर मजदूर की मौत के मामले से बचाने के एवज में उसने एक लाख रूपये की मांग की गी थी ।
सिक्ख परिवार के लोगों द्वारा 45 हजार रूपये देकर मामला रफा दफा करने का सौदा किया गया। इसके बाद सब इंस्पेक्टर प्रकाश शुक्ला को रिश्वत का पैसा लेते हुए कैमरे में रिकार्ड कर लिया गया। कैमरे में बकायदा सब इंस्पेक्टर पैसे का सबको हिस्सा देने की बात कहते हुए नजर आ रहे है।
घटना को प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सब इंस्पेक्टर प्रकाश शुक्ला को पुलिस लाइन दुर्ग में अटैच किया गया है। इसके बाद विभागीय जांच भी होगी।
बता दें कि एसआई प्रकाश शुक्ला पूर्व में भी कुम्हारी थाना में पदस्थ रहते हुए एक ट्रांसपोर्टर से रुपये लेन-देन का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय भी लाइन अटैच की कार्रवाई हुई थी। इस कार्रवाई के बाद भी टीआई अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।