छत्तीसगढ़ : जुआड़ियों और सटोरियों पर पुलिस की कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार
गंडईपंडरिया। गंडई पुलिस ने नगर में अवैध जुआ और सट्टा के ख़िलाफ़ कार्रवाई की है। विगत दिनों मुखबिर की सूचना पर 10 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
गिरफ़्तार किये जाने वालों में बुधारू टण्डन 35 वर्ष, कैलाश मारकंडे 18 वर्ष, कमलेश घृतलहरे 38 वर्ष, प्रमोद मारकंडे 19 वर्ष, रंजीत घृतलहरे 22 वर्ष, अजय रात्रे 27 वर्ष निवासी रावनपारा गंडई और कोमल रात्रे 24 साल व खुमान मिर्चे दोनों महामाई पारा गंडई के निवासी है। वहीं सट्टा लिखने वालों में हेमंत सेन 32 वर्ष वार्ड नं 09 पठानपारा गंडई एवं लोचन कुमार यादव 25 साल वार्ड नं 13 टिकरीपारा निवासी है।
गौरतलब है कि थाना प्रभारी व्यासनारायण चुरेन्द्र एवं स्टॉफ ने ग्राम व नगर भ्रमण के दौरान जुआ खेलते हुए तास पत्ती व 11050 रु नकदी के साथ 8 लोगों को पकड़ा। साथ ही दो युवकों को सट्टा पट्टी एवं 1900 रु नकदी के साथ जब्त कर अपराध किया। साथ ही सभी युवकों को गिरफ़्तार किया गया।
यह भी पढ़े– डी पुरंदेश्वरी के विवादित टिप्पणी, कहा- भाजपा के कार्यकर्ता पीछे मुड़कर थूकेंगे तो बह जाएगा कांग्रेस का मंत्रिमंडल, सीएम भूपेश का पलटवार, बोले- आसमान पर थूकोगे तो…
यह भी पढ़े- ‘थूकने’ वाले बयान पर बवाल : डी पुरंदेश्वरी के बचाव में BJP, अजय चंद्राकर ने दी सफाई, कहा- पुरंदेश्वरी दक्षिण भारतीय, फूंक का उच्चारण हुआ गलत…
यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में…
यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहीं, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट, छत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी!…
यह वीडियो देखें-