छत्तीसगढ़ में मिले 251 नए कोरोना मरीज, रायपुर में एक की मौत, जानिए अपने जिले का हाल रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 251 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1203 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा 247 रायपुर व 212 एक्टिव केस दुर्ग जिले में हैं। रायपुर में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है। राज्य शासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एयरपोर्ट व राज्य की सीमाओं पर कोविड जांच अनिवार्य किया है। साथ ही कोरोना की गाइडलाइंस का जिलों में सख्ती से पालन कराने सभी कलेक्टरों को कहा गया है। राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के मुताबिक, गुरुवार को 10 हजार 813 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 251 नए संक्रमित मिले हैं। रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 61 मरीजों की पुष्टि हुई है। पिछले 24 घंटे में 162 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। वहीं 9 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश के 2 जिलों सुकमा और नारायणपुर में एक भी कोविड मरीज नहीं है। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 2.27% से बढ़कर 2.32% हो गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना से अब तक 14 हजार 40 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अब तक 11 लाख 55 हजार 495 लोग संक्रमित हो चुके हैं।