प्रिंसिपल की लात घुसों से जमकर पिटाई, 2 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

प्रिंसिपल की लात घुसों से जमकर पिटाई, 2 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला जांजगीर। जांजगीर जिले के एक स्कूल में 2 छात्रों ने प्रिंसिपल की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा हैं दोनों छात्र पूर्व में उसी स्कूल के छात्र थे, जिन्होने स्कूल से अपना नाम कटवा लेने के बाद इस घटना को अंजाम दिया हैं। यह घटना जांजगीर जिला के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा है कि सरस्वती शिशुमंदिर लोहर्सी के प्राचार्य ईश्वरी प्रसाद कश्यप अपने कैबिन में थे। उसी दौरान स्कूल के पूर्व 2 छात्र उनके पास मिलने पहुंचे। दोनों कक्षा 11वीं पास करने के बाद स्कूल से टीसी ले चुके हैं। दोनों ने पहले तो प्राचार्य को बहाने से बाहर बुलाया। इसके बाद अचानक प्रिंसिपल के साथ लात-घूसों से पीटने लगे। इधर मारपीट की आवाज सुनकर स्कूल के दूसरे टीचर भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया गया। बीच बचाव करने और रोकने पर दोनों छात्र वहां से हटे, बताया जा रहा है कि इसके कुछ देर बार दोबारा अंदर जाकर उन्होने प्रिंसिपल पर हमला बोल दिया। वहीं इस घटना से सहमे प्रिंसिपल ने खुद को कैबिन में बंद कर लिया था। कुछ देर बाद आरोपी छात्र भी वहां से भाग निकले। पूरे घटनाक्रम के बाद गांव के लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की हैं। स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में स्कूल के प्राचार्य ईश्वरी प्रसाद कश्यप ने कहा कि ये बच्चे बदमाश थे, काफी बदमाशी करते थे। बच्चों के साथ मारपीट करने के साथ ही स्कूल में तोड़फोड़ करते थे। इसलिए कुछ समय पहले इनके खिलाफ एक्शन लिया था। तब इन्हीं छात्रों ने प्रिंसिपल पर ही मारपीट का आरोप लगाकर केस दर्ज करवा दिया था। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं ।