चुनाव की तैयारी, सीएम भूपेश और मंत्री टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिये आदेश
रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
सीएम भूपेश को हिमाचल प्रदेश का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। वहीं मंत्री टीएस सिंह देव को गुजरात का ऑब्जर्वर बनाया है।
कांग्रेस की ओर से जारी आदेश में सीएम भूपेश और मंत्री टीएस सिंहदेव के अलावा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मिलिंद देवरा, सचिन पायलट और प्रताप सिंह बजावा को हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देेखिये आदेश