मौसम जानकारी, छ्त्तीसगढ़ के इन दो संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, विभाग ने किया अलर्ट

मौसम जानकारी, छ्त्तीसगढ़ के इन दो संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, विभाग ने किया अलर्ट रायपुर। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग ने रायपुर और दुर्ग संभाग में बुधवार को जमकर वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में मानसून द्रोणिका के प्रभाव के साथ ही दक्षिण ओडिशा तट पर बने निम्न दाब का क्षेत्र के कारण बुधवार को दुर्ग व रायपुर संभाग में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही बिलासपुर व बस्तर संभाग में भी भारी वर्षा की संभावना है। मंगलवार को प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्लयूएस रायगढ़ का 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियागया। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 इन क्षेत्रों में हुई बारिश

बीजापुर में 20 सेमी, पखांजुर में 11 सेमी, अंतागढ़-उसूर-दुर्गकोंदल में नौ सेमी, कांकेर-मानपुर-दरभा-जगदलपुर में छह सेमी, केशकाल-भानुप्रतापुर-भैरमगड़ में सात सेमी वर्षा हुई। इनके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। प्रदेश के दक्षिणी भाग के जिलों में एक से दो स्थानों पर अति भारी वर्षा भी हुई है।

मानसून द्रोणिका और सक्रिय

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण तटीय ओडिशा और उसके आसपास स्थित निम्न दाब का क्षेत्र प्रबल होकर चिन्हित निम्न दाब के रूप में परिवर्तित हो गया है। साथ ही मानसून द्रोणिका और सक्रिय हो गई है। पूर्व पश्चिम विंड डियर जोन 20 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। साथ ही दुर्ग व रायपुर संभाग में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। यह भी पढ़े - चुनाव की तैयारी, सीएम भूपेश और मंत्री टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिये आदेश PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war