बलौदाबाजार : रोजगार कार्यालय में 7 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप, इन पदों पर होगी भर्ती, आयुष्मान हेल्थ कार्ड को लेकर भी अपडेट… ...

बलौदाबाजार। जिला रोजगार कार्यालय में 7 सितंबर को प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजन किया गया है। कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठानों और कम्पनियों द्वारा 10 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। यह कैम्प रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। रोजगार के इच्छुक आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो सहित कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए उपरोक्तानुसार कैम्प में शामिल हो सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया की राम ट्रांसल्पोिकर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रेलिशनशिप  एक्जीक्यूटिव के 8 पद एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के 2 पद पर भर्ती लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। ऐसे आवेदक जिनकी उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष एवं स्नातक उत्तीर्ण हो सकते है। वेतन 10 हजार 600 रुपए से 14 हजार 600 रुपए प्रति माह होगा। रोजगार का कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से अथवा दूरभाष नम्बर 07727- 222143 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

जिले के च्वाईस सेंटरों में आयुष्मान हेल्थ कार्ड 30 सितंबर तक बनेंगे निःशुल्क

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जिलें के च्वाईस सेंटर या कामन सर्विस सेंटरों में आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाये जा रहे है। जिले में अब तक 7 लाख 53 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके है। जिले में अभी भी लगभग 8 लाख 43 हजार कार्ड बनाये जाना शेष है। जिला मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रकिया 25 जुलाई से जारी है। यह प्रक्रिया अब 30 सितंबर 2021 तक चलेगा। कार्ड बनाने के लिए हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर च्वाईस सेंटरों में जाना होगा। परिवार की पात्रता के आधार पर क्रियाशील अंत्योदय कार्ड, प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवार और सामाजिक- आर्थिक संगणक 2011 से चयनित परिवारों को पांच लाख रूपये तक ईलाज के लिए सालाना सुविधा इन कार्डो से मिलेगी।  इसी प्रकार शेष राशन कार्डधारी सामान्य राशन कार्ड परिवारों को सालाना 50 हजार रूपये तक का निःशुल्क,ईलाज की सुविधा पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड के द्वारा मिलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले वासियों से नजदीकी च्वाईस सेंटर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है ताकि आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क ईलाज का लाभ लिया जा सके। च्वाईस सेंटर में कोरोना से बचाव संबंधी निर्देशों का पालन करने कहा गया है। सेंटर में मास्क लगाकर प्रवेश करने के निर्देश दिये गये है। च्वाईस सेंटर संचालकों को भीड़ कम करने के लिए कार्य योजना बनाकर काम करने को निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही जिनका कार्ड बन चुका है उनका वितरण भी किया जा रहा है। सीएचएमओ ने बताया कि आगामी दिनों में ग्राम सह कार्ड का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए तिथि सह ग्राम निर्धारित कर दी गयी है। जो कि निम्नानुसार है-
  • 6 सितंबर को ग्राम कसरिया, डोंगरीडीह पनगांव, गाड़ीडीह गिंदोला, मोहतरा( बलौदा), पहंदा, अचानकपुर, बगलोटा, सिंगीछुआ सलिहाघाट, खर्वे,बोरसी, तेलासी, सुंदरी, छेरकापुर, देवसुंदरा, सेमरिया, चरोदा, केसली कुकराचुन्दा, भालेसुर, भरसेला, पुरगाँव, खपरी एस,
  • 7 सितंबर- गोढ़ी एस, पॉसरी,छेरकाडीह,
  • 8 सितंबर कोदवा, खरतोरा, टोनाटार,
  • 9 सितम्बर को ग्राम सूढ़ेला, कोरदा, खम्हारडीह, मूरियाडीह, गोड़ खपरी, कोसमंडा, अम्लीडीह चिचोली, नवागांव, टेमरी लरिया दतरेंगी, गोरडी, खपराडीह, रवान, बलौदाबाजार, सेमराडीह
  • 10 सितंबर को तुलसी, रिकोटार, सकरी एस, पौसरी, बुडगहन,
  • 11 सितंबर को धाराशिव, सेमराडीह, टोनाटार, गिरवानी, चिखली, कोसमसरा, छेरकाडीह, खपरी एस,
  • 12 सितंबर को सिंगारपुर, अर्जुनी, कंजी, कुकदा, चचरेल, गड़ाकुसमी, वटगन, शिकारीकेसली, सीतापुर,बुडगहन
  • 13 सितंबर को टोनाटार, छुहिया, कोसमसरा,14 सितंबर को करमदा, पीसीद
  • 15 सितंबर को ग्राम सेमराडीह, पनगांव, भरतपुर, गोढ़ी टी, रसेड़ा, कसडोल
  • 16 सितंबर को ढंनढनी, धाराराशिव, सिंगारपुर, अहिल्दा,
  • 19 सितंबर को अहिल्दा,
  • 21 सितंबर बलौदाबाजार में वितरण किया जाएगा। 
किसी कार्ड बनवाने के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्या होने पर वह 104 के टोल फ्री नंबर पर काल कर के जानकारी प्राप्त कर सकतें है।

उड़नदस्ता टीम ने कृषि दुकानों पर की छापामार कार्रवाई, एक लाइसेंस निरस्त

जिले के उर्वरक दुकानों पर लगातार छापामार कार्रवाई चल रही है। जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने रविवार को विकासखंड बलौदाबाजार के पांच उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में चार विक्रय केंद्रों में अनियमितता एवं गड़बड़ी पाई गई। अनियमितता पाए जाने के कारण ग्राम ठेलकी के कश्यप कृषि केंद्र का उर्वरक प्राधिकार पत्र (लाइसेंस) निरस्त किया गया है।

इसी प्रकार ग्राम अर्जुनी के शर्मा कृषि केंद्र के उर्वरक एवं कीटनाशक लाइसेंस 

14 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। महालक्ष्मी कृषि केंद्र अर्जुनी का उर्वरक प्राधिकार पत्र सात दिवस के लिए निलंबित किया गया है तथा मां गायत्री कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी विक्रय केंद्रों को अनियमितता के संबंध में दो दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। साथ ही चेतावनी दिया है कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होती है तो उनके लाइसेंस को सब दिन के लिए निरस्त किया जावेगा। साथ ही विक्रय केंद्रों का नियमानुसार संचालन करने कड़ा निर्देश दिया गया है। ग्राम रिसदा के वर्मा कृषि केंद्र का संचालन नियमानुसार पाया गया। जिलास्तरीय निरीक्षण दल में उप संचालक कृषि  सतराम पैकरा सहित स्थानीय उर्वरक निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी शामिल थे।

राशन दुकान चलाने वाले दो संचालक निलंबित

बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अन्तर्गत शासकीय उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) चलाने वाले दो संचालकों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें कोसमकुंडा राशन दुकान के संचालक प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति भटगांव और मल्दी में दुकान चलाने वाली संस्था जय महामाया महिला स्व सहायता समूह बगलोटा शामिल हैं। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बिलाईगढ़ बजरंग दुबे ने खाद्य निरीक्षक से मिले प्रतिवेदन के आधार पर निलम्बन की यह कार्रवाई की है। प्रतिवेदन के अनुसार खाद्यान्न के स्टॉक और वितरण में गंभीर गड़बड़ी पाई गई थी। उन्होंने इन दुकानों से सम्बद्ध उपभोक्ताओं को नियमित रूप से राशन सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आगामी आदेश तक ग्राम पंचायत कोसमकुंडा और ग्राम पंचायत मल्दी को अधिकृत किया है।  यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्तीपढ़िए डिटेल में यह भी पढ़े- 37वीं प्रगति मीटिंग : काम अटकाने वाले बाबुओं की खैर नहींपीएम मोदी ने मांगी लिस्टछत्तीसगढ़ के रेलवेे प्रोजेक्ट में देरी पर जताई नाराजगी! यह भी पढ़े- टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव, सपोर्ट स्टॉफ के साथ आइसोलेशन में रखा गया Tokyo Paralympics : भारत का बेहतरीन प्रर्दशन, 5 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीते, जानिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे  बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला यह वीडियो देखें-