आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की संविदा भर्ती, अभ्यर्थी 21 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन नारायणपुर। जिले के छोटेडोंगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छोटेडोंगर प्रारंभ किया जाना है। इस हेतु शिक्षक एवं अन्य कर्मचारियों के विभिन्न पदों की पूर्ति के लिए प्रतिनियुक्ति या संविदा भर्ती हेतु योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमांत्रित किये गये है। इच्छुक शासकीय कर्मचारी 21 जुलाई 2022 सायं 5.30 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नारायणपुर कलेक्ट्रेट बिल्डिंग कक्ष क्रमांक 74, पिन कोड 494661 के पते पर स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के द्वारा जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे। विज्ञापन की विस्तृत जानकारी, आवेदन का प्रारूप तथा नियम व शर्ते नारायणपुर जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटनारायणपुरडॉटजीओव्हीडॉटइन में या कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला नारायणपुर के सूचना पटल पर देखा जा सकता हैं। यह भी पढ़े – चुनाव की तैयारी, सीएम भूपेश और मंत्री टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखिये आदेश PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war