हत्या से पालक और छात्रों में गुस्सा, निकाला पैदल मार्च, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में छात्र की मौत के विरोध में आज स्कूली छात्रों ने रैली निकाल कर विरोध किया। साथ की पुलिस व्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाली। छात्रों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि छात्र-छात्राओं ने भनपुरी से खमतराई के बीच जुलूस निकाला। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने अपने सहपाठी के साथ घटित घटना के विरोध में नारेबाजी की और जल्द न्याय दिलाने की मांग की। इस रैली के बाद छात्रों और नगरवासियों द्वारा खमतराई थाने का घेराव भी किया गया। स्कूल में छात्र की निधन से आक्रोशित नगरवासियों ने पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। बता दें कि बीते दिनों भनपुरी स्थित काशीराम शर्मा शासकीय स्कूल में एक छात्र मोहन सिंह राजपूत के साथ 11वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने मारपीट की थी। जिसके बाद इलाज के लिए ले जाते वक्त छात्र की मौत हो गई थी। बरहाल पुलिस ने इस संबंध में 5 नाबालिक छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।