यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 5 की हालत गंभीर

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 5 की हालत गंभीर महासमुंद। जिले में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस छत्तीसगढ़ से ओडिशा जा रही थी। ये हादसा बसना थाना क्षेत्र के बोहारपार नेशनल हाइवे-53 पर हुआ है। हादसे में 5 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं दो लोगों को महासमुंद रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार पुरी ओड़िशा से भिलाई के बीच चलने वाली डाल्फिन कंपनी की यात्री बस गुरुवार सुबह सरायपाली और बसना के बीच सिंघनपुर, बोहरपार के पास सुबह साढ़े पांच बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के दौरान बस में 35 यात्री सवार थे। जानकारी अनुसार, घटना के बाद 112 से यात्रियों को अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराया गया। सरायपाली पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चालन का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।