छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
रायपुर। मौसम विभाग ने मुंगेली, बेमेतरा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा और बीजापुर आदि जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। यानी की इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
विभाग का कहना है कि शुक्रवार को इन क्षेत्रों में (रेड अलर्ट) अति भारी वर्षा होने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
इसके अलावा सुकमा, राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार, जांजगीर और बिलासपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश का आंकड़ा सामान्य से हुआ अधिक
बता दें कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव और ओडिशा के ऊपर बने सिस्टम की वजह से गुरुवार को सुबह से रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा हुई।जिससे वर्षा का आंकड़ा सामान्य से कम था, वह अधिक हो गया है।
मौसम का मिजाज, बारिश होती रहेगी
एक जून से 14 जुलाई तक प्रदेश में 376.3 मिमी वर्षा हुई, जबकि इस बीच सामान्य वर्षा 355.8 मिमी होनी चाहिए। वर्षा का आंकड़ा सामान्य से छह प्रतिशत अधिक हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मानसून की सक्रियता बढ़ गई है, जिससे प्रदेश भर में अब लगातार वर्षा के आसार हैं।
रायपुर में 214.6 मिमी वर्षा
सिस्टम बना हुआ है, लेकिन रायपुर में बादलों की थोड़ी बेरुखी बनी हुई है। एक जून से लेकर 14 जुलाई तक रायपुर में 214.6 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 36 प्रतिशत कम है। गुरुवार को शहर में रुक-रुक कर बादल बरसते रहे जिससे मुख्य मार्गों के साथ गली-मुहल्लों में भी पानी भर गया। मौसम में ठंडकता बढ़ी है।
कोरोना टीकाकरण महाअभियान: स्कूली बच्चों का 16 जुलाई को होगा टीकाकरण, एक दिन में लाख से ज्यादा लक्ष्य
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war