सुष्मिता सेन का बिजनेसमैन ललित मोदी से अफेयर, शादी की उड़ी अफवाह
सुष्मिता सेन का बिजनेसमैन ललित मोदी से अफेयर, शादी की उड़ी अफवाह
डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बिजनेसमैन और क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर ललित मोदी को डेट कर रही हैं। इस बात की जानकारी ललित मोदी ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी। उन्होंने साफ तौर पर लिखा है कि वह सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं।
ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर तोड़ी चुप्पी
ललित मोदी ने लिखा, "क्लैरिटी के लिए बता दूं कि हम दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। अभी शादी नहीं की है। हां, लेकिन जल्द ही ऐसा कर सकते हैं।" इसके साथ ही ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
इससे पहले ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर कर हिंट दिया था कि दोनों ने शादी रचा ली है। पोस्ट के जरिए ललित ने लिखा कि वह ग्लोबल टूर करने के बाद लंदन वापस आ गए हैं। परिवार के साथ वह मालदीव और सर्दीनिया गए थे। सुष्मिता सेन को उन्होंने अपनी बेटर हाफ बताया।
नई जिंदगी और नई शुरुआत के लिए वह काफी एक्साइटेड नजर आए। ललित मोदी की खुशी का ठिकाना नहीं है, यह फोटोज से साफ झलक रहा है।
इसके अलावा ललित मोदी ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है। इस फोटो में वह सुष्मिता सेन के साथ नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में समंदर दिख रहा है। इंस्टाग्राम बायो में ललित मोदी ने लिखा है कि उन्होंने नए जीवन की शुरुआत की है, वह भी सुष्मिता सेन के साथ। सुष्मिता सेन को ललित मोदी ने पार्टनर इन क्राइम बताया है। साथ ही उन्हें 'माई लव' कहकर संबोधित किया है।
कौन हैं ललित मोदी?
बता दें कि ललित मोदी आईपीएल के पहले चेयरमैन हैं और करीब तीन साल तक वह आईपीएल कमिश्नर के पद पर रहे। साथ ही चैंपियंस लीग टी20 के चेयरमैन पद पर भी वह रहे। ललित मोदी करीब पांच साल तक बीसीसीआई के उपाध्यक्ष रहे। उन्होंने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष पद भी संभाला है।