मंत्री शिव डहरिया के चार निजी स्टाफ की छुट्टी, मूल विभाग में भेजा गया, जानें वजह

मंत्री शिव डहरिया के चार निजी स्टाफ की छुट्टी, मूल विभाग में भेजा गया, जानें वजह रायपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के निजी स्टाफ की शिकायत मुख्यमंत्री को लगातार मिल रही थी। इस शिकायत के बाद सीएम भूपेश के निर्देश पर मंत्री शिव डहरिया के चार आफिस स्टाफ को हटा दिया है। सभी को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। जिन कर्मचारियों को हटाया गया है, उनमें मंत्री के संयुक्त सचिव से लेकर इंजीनियर तक शामिल हैं। हटाये गए कर्मचारी श्याम पटेल, अरुण साहू, भागवत प्रसाद घृतलहरे और मनीष कुमार स्वर्णकार हैं।