रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर : CG में बंद 5 पैसेंजर और मेमू ट्रेनें फिर हो रही शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत की खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पांच पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 18 जुलाई से शुरू करने का फैसला लिया है। पैसेंजर व मेमू ट्रेनें शुरू होने से छत्तीसगढ़ के छोटे स्टेशनों के यात्रियों को फायदा मिलेगा। रेलवे प्रशासन यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा के लिए गाड़ियों का परिचालन फिर से शुरू करने जा रहा है। SECR से चलने वाली पांच मेमू व पैसेंजर स्पेशल गाड़ियों को 18 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। इसमें बिलासपुर-कोरबा, कोरबा-बिलासपुर और रायपुर-इतवारी ट्रेन शामिल हैं। कोरोना काल में रेलवे ने सभी लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों को बंद कर दिया था। कोरोना काल खत्म होने के बाद धीरे-धीरे रेलवे ने स्पेशल ट्रेन के नाम से कुछ गाड़ियों को शुरू किया, लेकिन मेमू व पैसेंजर ट्रेन की सुविधा से यात्री वंचित थे। 5 माह पहले जिन लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को शुरू किया गया था उसे भी कोयला परिवहन के नाम से बंद कर दिया गया था। ये लोकल व पैसेंजर ट्रेनें हो रही शुरू...  1. बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 18 जुलाई से प्रतिदिन किया जाएगा। 2. बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 18 जुलाई से प्रतिदिन किया जाएगा। 3. कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 18 जुलाई से प्रतिदिन किया जाएगा। 4. रायपुर-इतवारी पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 20 जुलाई से प्रतिदिन किया जाएगा। 5. इतवारी-रायपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 21 जुलाई से प्रतिदिन किया जाएगा।