पिकअप और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, महिला की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

कवर्धा। जिले में एक पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को डॉयल 112 की मदद से बोड़ला स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी मध्यप्रदेश के साल्हेवारा गाँव के रहने वाले बताये जा रहे है। गौरतलब है कि सभी कवर्धा जिले के बहनाखोदरा गांव में एक छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरीया गाँव के पास की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।