छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल, मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया इस्तीफा, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल, मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया इस्तीफा, मचा हड़कंप सतअंजोर, रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने विभाग से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले से बघेल कैबिनेट में समेत छत्तीसगढ़ में सियासी भूचाल आ गया है। एक वेब पोर्टल से बातचीत में मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस्तीफे पुष्टि करने का दावा किया है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सिंहदेव ने सोशल मीडिया में भी जानकारी नहीं दी है। दरअसल, बीते दिनों बड़ी संख्या में APO पर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से पंचायत मंत्री सिंहदेव खफा थे। इन्हीं सभी को लेकर उन्होंने इस्तीफा दिया है। इसके साथ इस इस्तीफे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सिंहदेव सिर्फ पंचायत विभाग से इस्तीफा दिए हैं। वे अभी स्वास्थ्य मंत्री के पद पर बने रहेंगे। बता दें कि बीते दिनों प्रदेशभर के करीब 10,000 मनरेगाकर्मी राजधानी में अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 63 दिनों से हड़ताल पर थे। इससे सरकार ने APO पर कार्रवाई कर दी थी, जिसमें 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को निलंबित किया गया था। फिलहाल सभी अधिकारियों को बहाल कर दिया गया है।