मौसम अलर्ट, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका

मौसम अलर्ट, इन जिलों में बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली की भी आशंका रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। बस्तर में बाढ़ के हालात है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की और तेज बारिश का अनुमान लगाया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के हिस्सों में रविवार को पूरे दिन बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, काले बादल रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, मुंगेली, बिलासपुर जिलों में दिख रहा है जिसके कारण इन जिलों में तीव्र गति से वर्षा होने की संभावना है। साथ आकाशीय बिजली की आशंका जताई है। ओड़िशा से लगे महासमुंद, रायगढ़, गरियाबंद की ओर इसी तरह के बादल आ रहे हैं, इसलिए अगले 4-6 घंटे में इन जिलों में वर्षा प्रारंभ होते हुए जांजगीर जिला, कोरबा के कुछ भाग के बिलासपुर जिला, बेमेतरा जिला, रायपुर जिला, बिलासपुर जिला, दुर्ग जिला, राजनांदगांव जिला, कबीरधाम जिला, मुंगेली जिला, बिलासपुर जिला तथा इनसे लगे जिलों में अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है। चूंकि लगातार बारिश का दौर जारी है, इसलिए जलभराव और छोटे नदी नाले उफान पर आ सकते हैं। बस्तर में बाढ़ आया हुआ है। कई गांवों का संपर्क टूट गया है।