दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 12 शव निकाले गए भोपाल। मध्य प्रदेश में आज भयानक हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिर गई। दुर्घटना खलघाट में बने नर्मदा पुल की बतायी जा रही है। यह यात्री बस इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी। बस में 55 यात्री सवार थे। घटना खरगोन और धार जिले की सीमा पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। खरगोन-धार डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। बस में जितने सवार थे, करीब उतने मरने की सूचना है। एसपी खरगोन धर्मवीर सिंह का कहना है कि 12 शव बाहर निकाल लिए गए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सरकार की रोडवेज की बस थी। इंदौर से पूणे जा रही थी। मां नर्मदा के पुल पर ब्रेक फेल हुआ या स्टीयरिंग फेल हुआ यह जांच का विषय है। 50-55 सवारियों होने की खबर है।