नदी में बही कार, 5 लोग लापता, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

नदी में बही कार, 5 लोग लापता, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी दुर्ग। पुलगांव में छोटे पुल से एक कार शिवनाथ नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में 5 लोग सवार थे। जिनकी तलाश की जा रही है। घटना बीती देर रात की है। जानकारी के अनुसार, शिवनाथ नदी में जलस्तर के बढ़ने से छोटे पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद चालक ने कार को पुल पर चला दिया, जो तेज बहाव की वजह से नदी में गिर गई। ईॆटभट्टा के मजदूरों ने बताया कि नदी में किसी को जाने से रोकने के लिए वहां पर बैरिकेड्स लगे हैं। जिसे कार सवार दो तीन लोगों ने उतर कर हटाया। फिर वापस कार में बैठ गए। उसके बाद नदी में कार को उतार दिया। कार नदी के बहाव में बह गई। सूचना पर एसडीआरएफ और नगर सेवा के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। तीन बोट और दो क्यूबा के साथ नदी में सुबह साढ़े 6 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक न तो कार का पता नहीं चला है, और न ही कार में सवार लोगों का।