'चाय पर चर्चा': सीएम शिवराज सिंह नगरवासियों से करेंगे संवाद, जानेंगे समस्याएं

'चाय पर चर्चा': सीएम शिवराज सिंह नगरवासियों से करेंगे संवाद, जानेंगे समस्याएं भोपाल। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी में एक बार फिर स्‍थानीय रहवासियों से चाय पर चर्चा करने वाले हैं। उनका 'चाय पर चर्चा' का यह कार्यक्रम आज सुबह दस बजे 12 नंबर स्‍टाप स्‍थित उसी मल्‍टी परिसर में होगा, जहां उन्‍होंने नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के दौरान एक पखवाड़ा पहल ऐसे ही जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचकर पार्टी के महापौर पर पार्षद प्रत्‍याशियों के लिए समर्थन मांगा था। इस कार्यक्रम में सीएम नगरीय निकाय चुनाव में अपार जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्‍यक्‍त करेंगे और उनकी समस्‍याएं भी जानेंगे। गौरतलब है कि राजधानी में 06 जुलाई को मतदान हुआ था। इसके लिए चुनाव प्रचार खत्‍म होने से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार 03 जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे मध्य विधानसभा क्षेत्र की 12 नंबर मल्टी स्थित गणगौर मंदिर पहुंचे थे और यहां उन्होंने लोगों के साथ चाय पी कर उनकी समस्याएं भी सुनी और उन्हें आश्वस्त किया था की वह भाजपा की महापौर प्रत्याशी एवं पार्षद प्रत्याशी को अपना समर्थन दें। बाकी उनकी समस्याएं और शहर के विकास की जिम्मेदारी मामा और भाजपा पर छोड़ दें। इस दौरान वहां महापौर प्रत्याशी मालती राय, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व सांसद आलोक संजर, सुरजीत सिंह चौहान, ध्रुव नारायण सिंह सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।