छात्रावास अधीक्षिका पर बेहद गंभीर आरोप, शिकायत के बाद हुई कार्रवाई मुंगेली। जिले में एक कन्या छात्रावास की अधीक्षिका पर कार्रवाई हुई है। दरअसल, छात्रों ने छात्रावास में गलत कार्य की शिकायत की थी। इस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए छात्रावास अधीक्षिका को हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मुंगेली जिले के शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास जरहागांव में कन्या छात्रावास की अधीक्षिका पर छात्राओं ने छात्रावास को अय्याशी का अड्डा बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अधीक्षिका देर रात अपने पुरुष मित्र को छात्रावास में बुलाती है। इसके पहले भी छात्राओं ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। छात्राओं का कहना है कि अधीक्षिका का पुरूष मित्र उन पर भी गन्दी नजर रखता है। छात्राएं यहां खाने-पीने के साथ सुविधाओं की कमी की भी शिकायत की है। छात्रावास के रसोइया ने भी जातिसूचक शब्दों के साथ मारपीट करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं और रसोइए की गंभीर शिकायतों के बाद अधीक्षिका को हटाया दिया गया है।