पूर्व मंत्री बृजमोहन का आरोप, बोले- 'धर्मांतरण पर नहीं हो रही कार्रवाई, शिकायत करने वालों पर ही केस दर्ज'...

रायपुर। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है। पुरानी बस्ती थाने में  रविवार को हुए हंगामे की घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि राजधानी में धर्मांतरण करने वालों को थाने में बुलाकर आवभगत की जा रही है। चाय पिलाई जा रही है। जो लोग शिकायत करने पहुंच रहे हैं उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आखिर क्यों धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसा ना होने पर उनके हौसले बुलंद होते हैं। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बस्तर के चिंतन शिविर में भी धर्मांतरण की बातें सामने आईं। बस्तर में 20 से ज्यादा प्रदर्शन धर्मांतरण के मुद्दे के खिलाफ हो चुके हैं, मगर सरकार ध्यान नहीं दे रही। मैदानी इलाके दुर्ग, रायपुर, महासमुंद जैसे शहरों में भी लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। यदि इन हरकतों पर लगाम नहीं कसी गई तो आने वाले दिनों में स्थिति भयानक होगी। कानून व्यवस्था संभालना मुश्किल हो जाएगा।

थाने में पादरी को पीटने का आरोप

राजधाना रायपुर के भाठागांव इलाके में रविवार को धर्मांतरण की शिकायत लेकर कुछ युवाओं का गुट पुरानी बस्ती थाने पहुंचा था। बजरंग दल और भाजपा से ताल्लुक रखने वाले युवकों ने पुलिस को बताया कि पादरी हरीश साहू लोगों को धार्मिक सभा में बुलाकर धर्म परिवर्तन कर रहा है। थानेदार के चैंबर में ही हरीश को युवकों ने जूतों से पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने सम्भव शाह, शुभान्कर द्विवेदी, मनीष साहू, संजय सिंह, विकाश मित्तल, अनुरोध शर्मा और शुभम अग्रवाल पर केस दर्ज किया है।

भाजपा पर सीएम भूपेश  का हमला

धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा ने कई तरह के आरोप कांग्रेस पर लगाए थे। सीएम भूपेश बघेल ने इस पर जवाब दिया था। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा था कि  भाजपा की सरकार में ही प्रदेश में सर्वाधिक चर्च बने हैं। उन्होंने कहा कि संविधान ने सबको धार्मिक आजादी दी है। यहां कोई जबरन धर्मांतरण का एक भी मामला बता दे, कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि  यहां उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली स्थिति है। भाजपा सत्ता में वापसी के लिए धर्मांतरण का सहारा ले रही है। जबकि सबसे ज्यादा चर्च भाजपा के शासनकाल में ही बने हैं। हम सब अलग-अलग धर्मों के मानने वाले लोग हैं। जहां जिस समुदाय की आबादी अधिक होती है, उससे जुड़े आस्था के केंद्र बनाए जाते हैं। बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला

बड़ी खबर : BREAKING : तीजा पोरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को दिया खास उपहार, कर्ज माफी की घोषणा की…

देखिए वीडियो- यह वीडियो देखें-