रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। अजय जामवाल को छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश का क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनका केंद्र रायपुर होगा।
बता दें कि लंबे समय से संगठन में कसावट के लिए नियुक्तियों की चर्चा थी। फिलहाल पवन साय प्रदेश महामंत्री (संगठन) हैं।
वहीं राष्ट्रीय स्तर पर यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के पास है। उनके पास कई राज्यों की जिम्मेदारी है, इसलिए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री की नियुक्ति की गई है।
संगठनात्मक नियुक्ति
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश
नड्डा के निर्देशानुसार निम्नलिखित दायित्व की नियुक्ति की गयी हैं।
1. अजय जामवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़), केन्द्र-रायपुर
2. मंत्री श्रीनिवासुलु, प्रदेश महामंत्री संगठन (पंजाब, चंडीगढ़), केन्द्र- चंडीगढ़
3. राजेश जी. वी. प्रदेश महामंत्री संगठन, कर्नाटक
4. सतीश ढोंड, प्रदेश सह संगठन महामंत्री, पश्चिम बंगाल,
केन्द्र- आसनसोल
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
