तीन लोगों की मौत, पुटु तोड़ने गई महिला और दो बच्चों का शव मिला, गांव में फैली सनसनी कोरबा। ग्राम करतला के तालाब में एक ही परिवार के दो बच्चे और एक बुजूर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है। महिला अपने नाती और नातिन के साथ आज सुबह पुटु तोड़ने निकली थी। आशंका जताई जा रही है कि पुटु तोड़ने के बाद उसे धोने के लिए तालाब आये थे। इसी दौरान बच्चे फिसल कर तालाब के पानी में गिर गए और उन्हें बचाने के लिए महिला भी गहरे पानी में उतरी थी। लेकिन गहरे पानी की चपेट में आकर तीनों की डूबने से मौत हो गई। तीनों के शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, थाना करतला में सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिला कि, करतला थाना के बगल में स्थित तालाब में एक महिला का शव पानी में तैर रही है। सूचना मिलने पर थाना करतला पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर बच्चों का 2 जोड़ी चप्पल तथा पॉलिथीन में पूटू भरा हुआ मिला। पूछताछ करने पर पता चला कि, आज सुबह करीब 9 बजे करतला निवासी सुरूज बाई कंवर (उम्र 50 वर्ष) पति बेलाल, अखिल कंवर (5 साल) पिता वीरेंद्र और कु. जानवी कंवर (8 साल) पिता वीरेंद्र के साथ पूटु तोड़ने के लिए निकली थी। आशंका है कि पूटू निकालने के बाद उसे धोने के लिए वे लोग तलाब आए होंगे। इसी दौरान दुर्घटनावश बच्चे फिसल कर तालाब के पानी में गिर गए। बच्चों को डूबते देख उन्हें बचाने के लिए महिला भी पानी में उतरी, लेकिन गहरा होने के कारण तीनों पानी की डूबने से मौत हो गई। सभी का शव भी पानी से निकाल लिया गया है, थाना करतला के दवारा मर्ग कायम कर शव पंचनामा, कार्रवाई की जा रही है।