विधायकों का वेतन भत्ता बढ़ा, विधानसभा में वेतन वृद्धि विधेयक पारित, जानिए विधायकों का वेतन

विधायकों का वेतन भत्ता बढ़ा, विधानसभा में वेतन वृद्धि विधेयक पारित, जानिए विधायकों का वेतन रायपुर। विधानसभा में आज विधायकों के वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी करने की घोषणा की गई है। विधायकों को पहले 95 हजार प्रतिमाह वेतन मिलता था। अब उसमें बढ़ोतरी कर 1.60 हजार प्रतिमाह कर दिया गया है। विधायकों के चिकित्सा और टेलीफोन भत्ते में 5-5 हजार की वृद्धि की गई है। निर्वाचन क्षेत्र के भत्ते में भी 25-25 हजार की बढ़ोतरी की गई है। वहीं नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने आज सदन में बिलासपुर वन मंडल में हो रही गड़बड़ी को लेकर आवाज उठाई। श्रमिकों के भुगतान को लेकर गड़बड़ी के मामले में वन मंत्री अकबर से प्रश्न पूछा, जिसका जवाब देते हुए वन मंत्री ने सदन से ही एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इस मामले में अन्य अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। भूपेश कैबिनेट की आपात बैठक विधानसभा सत्र के बीच मुख्यमंत्री भूपेश ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। ये बैठक विधानसभा परिसर में की जाएगी। माना जा रहा है कि मीटिंग में 2 संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल सकती है।