सीएम हेल्पलाइन 181 में बिजली शिकायत, समाधान में इंदौर अव्वल

सीएम हेल्पलाइन 181 में बिजली शिकायत, समाधान में इंदौर अव्वल इंदौर। सीएम हेल्पलाइन 181 में दर्ज होने वाली बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान में इंदौर की बिजली कंपनी ने मध्य प्रदेश में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। भोपाल से जारी सूची में बिजली संबंधी शिकायतों का समय पर, उचित तरीके से और मापदंड के अनुसार समाधान करने वाले श्रेष्ठ 10 जिलों में मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के छह जिले शामिल हुए हैं। मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि जारी सूची में कंपनी क्षेत्र के आलीराजपुर को पहला स्थान मिला है। दूसरा शाजापुर, तीसरा आगर, चौथा झाबुआ, छठा बड़वानी, नौवां बुरहानपुर को प्राप्त हुआ है। 52 जिलों की सूची में खरगोन को 11वां, धार को 12वां, उज्जैन को 13वां स्थान मिला है। विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र के इंदौर सहित छह अन्य जिले भी ए ग्रेड में आए हैं। किसी भी जिले को बी ग्रेड नहीं मिली है। कंपनी स्तर पर सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों का निराकरण कराने के लिए 15 जिलों के अधीक्षण यंत्रियों की अहम भूमिका रही। पावर लिफ्टिंग में बिजली कर्मचारी को सफलता मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यालय सहायक के रूप में पदस्थ श्रीराम तारे को हैदराबाद में हाल ही में आयोजित पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में मास्टर-3 में सफलता प्राप्त हुई है। उन्हें स्काट में 130 किलो ग्राम, बेंचप्रेस में 100 किलो ग्राम, वेटलिफ्ट में 160 किलो ग्राम वजन उठाने पर रजत और कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। तारे ने 61 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि पाकर यह संदेश दिया है कि मेहनत के आगे उम्र हार जाती है। इस उपलब्धि पर तारे को मप्रपक्षेविविकं के अधिकारियों ने बधाई दी।