रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की गिरफ्तारी हो गई है। रायपुर पुलिस नंदकुमार बघेल को आगरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस आज उन्हें रायपुर लेकर आई है और जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नंदकुमार बघेल ने जमानत लेने और वकील रखने से इंकार कर दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि ब्राह्मणवाद के खिलाफ यह मेरी आखिरी जंग है।
[caption id="attachment_2027" align="aligncenter" width="640"]
नंदकुमार बघेल जिला न्यायालय में पेश[/caption]
दरअसल, नंदकुमार बघेल ने एक वर्ग विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उनकी इस टिप्पणी से समाज के एक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले सामाजिक कार्यकर्ता नंदकुमार बघेल उत्तर प्रदेश के दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बघेल ने कहा था कि जिसका वोट, उसी की सरकार। उन्होंने आगे बताया कि ब्राह्मण विदेशी हैं, जिस तरह अंग्रेज यहां से गए, वो भी यहां से जाएंगे। ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो जाने के लिए तैयार रहें।
नंदकुमार बघेल ने कहा था कि ब्राह्मणों से इसलिए नाराजगी है, कि वह विदेशी हैं। हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं। बघेल ने कहा था कि गांवों में भी अभियान चलाकर उनका बहिष्कार करेंगे।
इस बयान के बाद सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने डीडी नगर थाने में शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद नंदकुमार बघेल के खिलाफ साम्प्रदायिक भावना भड़काने और सामाजिक माहौल खराब करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिता के बयान पर जताया था दुःख
मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पिता के बयान पर दुःख जताई थी। उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया में यह बात कही जा रही है कि नंदकुमार बघेल पर इसलिए कार्यवाही नहीं होगी क्योंकि वे मुख्यमंत्री के पिता हैं।
यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में…
यह वीडियो देखें-