मध्यप्रदेश को मिला सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य का अवार्ड, मुख्यमंत्री चौहान ने दी प्रदेशवासियों को बधाई भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 68वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स 2022 में मध्यप्रदेश को सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य (मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट अवार्ड) का अवार्ड मिलने पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि हम सभी के लिए यह उपलब्धि अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने ट्वीट कर सभी फिल्म निर्माताओं से आग्रह किया है कि-"आइये मध्यप्रदेश, यहाँ की अनुकूल परिस्थितियों और वातावरण का लाभ उठाकर फिल्म निर्माण कीजिए। मध्यप्रदेश में आप सभी का हृदय से स्वागत है।"
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आहवान करते हुए कहा कि आप आगे भी इसी तरह मेहनत करें और सफलता के शिखर प्राप्त करें।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जो बच्चे आज घोषित परीक्षा परिणामों में सफलता प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वे कतई निराश न हों। पुन: परीक्षा का विकल्प भी रहता है। नए जोश और उत्साह के साथ विद्यार्थी मेहनत करें, आगे बढ़ें, अवश्य ही सफल हो जाएंगे।