तीन पंचायत सचिव पर एक्शन, जिला पंचायत सीईओ ने किया निलंबित बेमेतरा। जिला पंचायत सीईओ ने तीन ग्राम पंचायत सचिव को निलंबन कर दिया है। तीनों सचिव पर शासकीय कार्य में उदासीनता और लापरवाही बरतने का आरोप लगा था। जांच के बाद आरोप की पुष्टि हुई। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। बेमेतरा जिला में ग्राम पंचायत सचिवो की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिला पंचायत सीईआं ने जांच बिठाया था। जांच रिपोर्ट में शासकीय कार्य में लापरवाही एवं कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने वाले तीन ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वाले सचिवों में जनपद पंचायत नवागढ़ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत घोघरा के सचिव जितेन्द्र राजपूत हैं। सचिव जितेंद्र राजपूत पर पंच मानदेय, उपचुनाव का क्रय सामाग्री की राशि का भुगतान नहीं करने और ग्राम पंचायत में कम मौजूदगी की गंभीर शिकायत थी। जांच में ये सारी बाते सही पाये जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने घोघरा के सचिव जितेंद्र राजपूत को निलंबित कर दिया गया। इसी तरह जनपद पंचायत बेरला के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मनियारी के सचिव शिवपुरी गोस्वामी और जनपद पंचायत बेमेतरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत केंवाछी के सचिव नान्हूराम साहू के द्वारा भी गंभीर लापरवाही किया गया था। प्रशासनिक कार्यो में गंभीर लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता की शिकायत सही पाये जाने पर दोनों सचिवों को निलंबित किया गया हैं । बेमेतरा जिला के तीन सचिवों पर निलंबन की कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। शासकीय और ग्राम पंचायत के कार्यों में मनमानी करने वाले सचिवों की नींद उड़ गयी है। जिला पंचायत सीईओं ने इस एक्शन के साथ ही आने वाले दिनों में भी लापरवाह सचिवों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।