भाजपा नेता मोरध्वज साहू ने किया कांग्रेस प्रवेश, छत्तीसगढ़िया को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप

भाजपा नेता मोरध्वज साहू ने किया कांग्रेस प्रवेश, छत्तीसगढ़िया को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप पाटन। दुर्ग जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 के भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य एवं पार्टी के युवा नेता मोरध्वज साहू (मोनू) ने आज कांग्रेस में प्रवेश कर लिया। मोनू साहू के पार्टी छोड़ने से उत्तर पाटन क्षेत्र में भाजपा को करारा झटका लगा है। भाजपा के कमल के फुल को छोड़कर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने अब अधिकृत रूप से कांग्रेस के पंजे से हाथ मिला लिया है। मोनू अपने निर्वाचन क्षेत्र उत्तर पाटन में एक लोकप्रिय युवा नेता है। उन्होंने पार्टी छोड़ने के पीछे एक बडी गंभीर बात कही है कि, "मैं भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के रवैये से बहुत आहत हूं। ये लोग छत्तीसगढ़िया कार्यकर्ताओ को नजरअंदाज करते हैं, कभी साथ नहीं देते। इसलिए मैं आहत होकर भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूँ, पर छोटे कार्यकर्ता से सदैव जुड़ा रहूंगा।" कांग्रेस पार्टी में प्रवेश के बाद मोरध्वज, पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस हरीश ठाकुर एवं किसान नेता एवं पूर्व सभापति जिला पंचायत दुर्ग राकेश ठाकुर के साथ मुख्यमंत्री निवास जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे। इस दौरान परिक्षेत्रीय साहू संघ झीठ अध्यक्ष कल्याण साहू भी उपस्थित रहे।